फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आदित्य हत्या कांड में पुलिस के हाथ खाली

आदित्य हत्या कांड में पुलिस के हाथ खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
आदित्य हत्या कांड में पुलिस के हाथ खाली
आदित्य हत्याकांड में पुलिस को अभी तक नहीं मिली सफलता
विज्ञापन

मोदीनगर। आदित्य हत्याकांड में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी देहात नीरज सिंह जादौन का कहना है कि परिवार के सदस्यों से मंगलवार को बात की गई थी उसके बाद कुछ क्लू मिले हैं, जिनपर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। मंगलवार को तहसील बार ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर केस का जल्द खुलासा करने की मांग की है, साथ ही पुलिस पर केस की जांच में गंभीरता न दिखाने का आरोप भी लगाया है। उसके अलावा एक अन्य संस्था ने कोतवाली में एसएचओ को ज्ञापन सौंपा। आदित्य को अगवा कर हत्या करने के मामले में मंगलवार को भी अधिवक्ताओं व बैनामा लेखक एसोसिएशन ने हंगामा कर तहसील का कामकाज ठप कर दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया व चेतावनी दी है कि यदि हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को बार एसोसिएशन के सचिव संजय मृदगल के नेतृत्व में सैकड़ों वकील एकत्र होकर हंगामा करने लगे। वकीलों का कहना था कि आदित्य की हत्या को तीन दिन हो चुके है ,लेकिन अभी तक हत्यारे नहीं पकडे़ गए हैं। वकीलों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार राजबहादुर सिंह को सौंपा। तहसीलदार ने वकीलों को जल्द हत्याकांड का खुलासा दिया। इस मौके पर अरुण दहिया,जयकिशन फतेवार ,जगवीर सिंह ,प्रेमवीर सिंह राठी, इन्द्रपाल सिंह व विनोद कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे। इसके अलावा इंडस्ट्रीज एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने भी मंगलवार को थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा को एक ज्ञापन देकर हत्याकांड के खुलासे की मांग की। इस मौके पर प्रिंस बंसल,अरुण राघव एडवोकेट ,हिमांशु गुप्ता,भानू गुप्ता,जगदीश मदान,रुचि गुप्ता,अमित गोयल,विश्वदीप, प्रदीप आर्य,सपना भूटानी, अभिषेक जैन, वर्षा गुप्ता सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।


महत्वपूर्ण सुराग मिलें है: एसपी देहात
एसपी देहात नीरज सिंह जादौन ने बताया कि मंगलवार को वह पीड़ित परिवार के घर गए व वहां पर परिवार के सदस्यों, किराएदारों व बच्चों के बयान लिए हैं। बातचीत में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगें है, जिन पर पुलिस जांच कर रही है। दूसरी और पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है। मंगलवार की शाम को जब घटना के खुलासे के लिए आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed