{"_id":"5c9bdfd9bdec2214696167cc","slug":"21553719257-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरें संप्रदाय के युवक द्वारा छेड़ छाड़ के बाद भी पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरें संप्रदाय के युवक द्वारा छेड़ छाड़ के बाद भी पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही है। वह बीती सात मार्च को गांव के ही संप्रदाय विशेष के युवक के खेत में मजदूरी करने गई थी। वहीं, गांव का ही दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा तथा अपने खेत में मजदूरी करने की जिद करने लगा। जिस पर महिला ने उसके खेत पर काम करने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित तुरंत थाना पहुंची तथा तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की बल्कि पीड़ित को थाने से चलता कर दिया। वहीं, आरोपी अगले दिन फिर पीड़ित के घर पहुंचा तथा गालीगलौज की। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पीड़ित ने एसएसपी एवं एडीजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि मामला केवल कहासुनी का है। यदि महिला चाहेगी तो उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।