फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्या कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक छात्र घायल

विद्या कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक छात्र घायल

Wed, 30 Jan 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
विद्या कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक छात्र घायल

विज्ञापन

कॉलेज में छात्र गुटों में मारपीट, तमंचे के साथ छात्र पकड़ा
जानीखुर्द। मेरठ बागपत मार्ग स्थित एक कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज के ही दो छात्रों ने एक छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं आरोपी एक छात्र ने तमंचे से एक घायल छात्र को गोली मारने की कोशिश भी की। कॉलेज के अन्य छात्रों ने आरोपी एक छात्र को तमंचे सहित मौके पर पकड़ लिया। घटना की तहरीर जानी थाने में दी गई है।

मेरठ-बागपत मार्ग स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र स्कूटी से पहुंचे। दोनों ने कॉलेज के अंदर बीटेक के छात्र शिवम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी छात्रों ने विरोध करने पर शिवम के सिर पर तमंचे की बट्ट मार कर घायल कर दिया। अन्य छात्रों के आने पर आरोपी छात्र गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से भागने लगे। इस पर कुछ छात्रों ने आरोपी एक छात्र को मौके से भागते हुए तमंचे सहित पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी छात्र मौके से भाग निकला। बाद में सूचना पर कॉलेज पहुंची पुलिस को छात्रों ने आरोपी छात्र को तमंचे सहित सौंप दिया। जानी थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार पकड़ा गया आरोपी छात्र भी कॉलेज में बीबीए का छात्र है। उसका पहले से कॉलेज के कुछ छात्रों से विवाद चल रहा है। पीड़ित छात्र की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed