फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वृद्धा की गला घोंटकर हत्या

वृद्धा की गला घोंटकर हत्या

Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा की गला घोंटकर हत्या
ग्राम अतलपुर निवासी वृद्धा खेत पर लहसुन की निराई करने गई थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किठौर/बौंद्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम अतलपुर में शनिवार दोपहर खेत पर लहसुन की निराई करने गई महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
ग्राम अतलपुर निवासी कृष्णा (70) पत्नी स्वर्गीय डालचंद शनिवार दोपहर खेत पर लहसुन की निराई करने गई थी। वह देर शाम तक नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने कृष्णा की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान रात करीब नौ बजे ललियाना-अतलपुर संपर्क मार्ग स्थित ईख के खेत में वृद्धा मृत मिली। शव जमीन पर मुंह के बल पड़ा था। वहीं, गले पर कुछ निशान थे। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करके शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वृद्धा के परिजनों ने रंजिश से इनकार किया है। इस बाबत मृतका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि वृद्धा की मौत गला घोंटने से हुई है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कर लिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। महिला के तीन बेटे व तीन बेटी हैं। इन सभी की शादी हो चुकी हैं। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शिक्षक की मौत
सरधना। थाना क्षेत्र के ग्राम मढियाई स्थित मदरसे में शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पैंतीस वर्षीय शिक्षक नसीमुद्दीन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। शिक्षक नसीमुद्दीन ग्राम महादेव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed