{"_id":"5b37f1b44f1c1bf76e8baf16","slug":"21530393012-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को लूटकर हिल स्टेशन निकल जाते थे लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों को लूटकर हिल स्टेशन निकल जाते थे लुटेरे
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/सरधना। सरधना के ऐसे गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो घरों में चोरी करने और लोगों को लूटने के बाद मस्ती करने हिल स्टेशन निकल जाता था। पुलिस इनकी तलाश करना बंद कर देती थी तो ये बदमाश फिर लौटकर क्राइम करते थे। सरगना समेत गैंग के छह लुटेरे धरे गए हैं।
एसपी देहात राजेश कुमार और एएसपी सतपाल सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सरधना के प्रभातनगर में विगत 13 जून को ट्रांसपोर्टर राजेश पालीवाल का बंद घर खंगाल लिया गया था। चोर लाइसेंसी दोनाली बंदूक, नकदी और लाखों रुपये की ज्वैलरी ले गए थे। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर सीओ सरधना संतोष सिंह ने सरधना पुलिस के साथ घेराबंदी कर पांच बदमाश दबोच लिए। जिनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए। शनिवार देर रात पुलिस ने गैंग के सरगना को भी दबोच लिया।
ये हुए गिरफ्तार
शाहनवाज, फुरकान, शाकिब, अनीस, इरशाद और परवेज सभी निवासी मोहल्ला किलाखेवान थाना सरधना।
ये हुआ बरामद
62 सौ रुपये, चोरी की गई लाइसेंसी दोनाली बंदूक, दो तमंचे, कटर, सोने व चांदी की ज्वैलरी।
बंद घर देखा तो खंगाला
एसपी देहात के अनुसार फुरकान ने बताया कि उन्होंने सरधना नहर पर एक माह पहले तमंचे के बल पर बाइक से जा रहे दंपति से नकदी और ज्वैलरी लूटी थी। चोरी करने के लिए वह बंद घरों को निशाना बनाते थे। दिन में रेकी करते थे कि क ौन से मकान बंद हैं। बाद में रात में उनके ताले तोड़कर घुस जाते थे। बीस दिनों में यह गिरोह कई घरों के ताले तोड़कर चोरी कर चुका है।
विज्ञापन
14 मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार फुरकान इस गैंग का मास्टर माइंड है जबकि सरगना शाहनवाज है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों पर लूट और चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। चोरी या लूट की वारदात के बाद ये आरोपी पैसों का बंटवारा करने और उसे ठिकाने लगाने के लिए हरिद्वार, देहरादून और मसूरी निकल जाते थे। वहां से लौटकर फिर अपराध करना शुरू कर देते थे।
खास बातें
सरधना के गैंग का भंडाफोड़, छह लुटेरे गिरफ्तार
13 जून को की थी ट्रांसपोर्टर के घर लाखों की चोरी
नकदी, जेवरात और लाइसेंसी बंदूक बरामद