फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परिचय बैठक में भाजपा ठेकेदार और जेई आपस में भिड़े

परिचय बैठक में भाजपा ठेकेदार और जेई आपस में भिड़े

Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
परिचय बैठक में भाजपा ठेकेदार और जेई आपस में भिड़े
परिचय बैठक में ठेकेदार और जेई भिड़े
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम में सोमवार को हुई परिचय बैठक में भाजपा नेता (ठेकेदार) और जेई आपस में भिड़ गए। ठेकेदार ने जेई को कार्यालय से बाहर निकलने और सबक सिखाने की धमकी दी तो मारपीट की नौबत आ गई। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
सोमवार को कार्यवाहक चीफ इंजीनियर नीना सिंह ने सभी अवर अभियंता और ठेकेदारों के आपसी परिचय के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें घटिया सामग्री से निर्माण कार्य करने और ट्रांसफर पर गए जेई द्वारा पुरानी तिथि में बिल बनाए जाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान सहायक अभियंता रामवृक्ष भी वहां मौजूद थे। जेई ने ठेकेदार पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए नगरायुक्त को पत्र लिखा है। वहीं पूरी घटना के बाद निर्माण विभाग के सभी इंजीनियर ने बैठक की और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सड़क जांच पर बिगड़ी बात
भाजपा नेता व ठेकेदार विपिन त्यागी ने गणपति एंकलेव में डेंस की सड़क का निर्माण किया था। लेकिन सड़क बनाने की सूचना निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता को नहीं दी गई। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर सोमवार को जेई नानक चंद आदि मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच में शामिल जेई की मानें तो सड़क की मोटाई 75 एमएम की बजाय 35.40 और 50 एमएम मिली है। जिसकी सूचना ठेकेदार को मिली तो वह आग बबूला हो गए। इसी मामले को लेकर ठेकेदार विपिन त्यागी अवर अभियंता राजपाल सिंह यादव से भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी
अवर अभियंता राजपाल सिंह यादव का कहना है कि बैठक में हमने ठेकेदारों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार का प्रस्ताव रखा था। इसपर ठेकेदार विपिन त्यागी ने अपने गलत कार्यों का फर्जी बिल बनाने के उद्देश्य से सभी जेई पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी। मामले को नगरायुक्त को अवगत करा दिया है। ठेकेदार की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।

नहीं की किसी से अभद्रता
कैंट विधायक प्रतिनिधि व ठेकेदार विपिन त्यागी का कहना है कि जो पिछले वाले बिल बने हैं, उन कार्यों की नए जेई जांच कर रहे हैं। हमने कहा था कि जो अब बिल आ रहे हैं केवल आप उन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें। उसके बाद ही बिल आदि पर अपने हस्ताक्षर करें। पुराने कार्यों का मेजरमेंट वहीं करेेंगे, जिनके कार्यकाल में कार्य स्वीकृत हुए थे। इस बात पर सभी जेई सहमत थे। लेकिन राजपाल यादव इसका विरोध कर रहे थे। मेरी जिस सड़क का निरीक्षण करने जेई पहुंचे हैं। वह अवस्थापना निधि से आठ माह पहले पास हुई थी। अब बनाई गई है। अभी काम का बिल नहीं बना है। मैंने किसी के साथ न तो अभद्रता की है और न ही धमकी दी है।


सड़क बनाने की नहीं दी जानकारी
कार्यवाहक चीफ इंजीनियर नीना सिंह ठेकेदार ने मेरे सामने जेई से अभद्रता की है। सड़क बनाने से पहले विभाग के इंजीनियर को सूचना दी जानी चाहिए थी। ठेकेदार ने नहीं दी। उस की जांच कराई गई थी, जिसमें सड़क की गुणवत्ता में कमी पाई गई है। पूरी घटना से नगरायुक्त को अवगत कराया जाएगा।

मामले की जानकारी नहीं है
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का कहना है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अगर कहीं घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है तो जेई संज्ञान में डालेंगे। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी जो भी जेई और ठेकेदार के बीच हुआ है, उसकी जानकारी नहीं है। मंगलवार को संज्ञान लिया जाएगा।


भाजपाइयों का चेहरा सामने आया
बसपा पार्षद गफ्फार का कहना है कि पीएम और सीएम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात करते हैं। यहां भाजपा नेता भ्रष्टाचार के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इससे भाजपाइयों का असली चेहरा सामने आ रहा है। इस तरह अधिकारी के साथ गली गलौज नहीं होनी चाहिए थी।

संयम से काम लेना चाहिए था
भाजपा पार्षद दल के नेता विपिन जिंदल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जो भी हुआ वह कतई ठीक नहीं है। ठेकेदार और जेई शहर के विकास की मुख्य कड़ी हैं। दोनों को संयम से काम लेना चाहिए था। जेई को निर्माण कार्य की जांच कराने का अधिकार है।

बेहद शर्मनाक है
भाजपा नेता अजय गुप्ता जैसा हमने सुना है। अगर वैसा ही हुआ तो यह घटना बेहद ही शर्मनाक और निंदनीय है। हमारी पार्टी का यह संस्कार नहीं है। दोनों पक्षों को बैठकर मामला खत्म करना चाहिए।


हम विरोध करते हैं
कांट्रेक्टर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अतुल दीक्षित का कहना है कि कुछ ठेकेदारों के माध्यम से जानकारी मिली है कि हमारे एक साथी ठेकेदार ने जेई के साथ इसलिए अभद्रता की कि उसके काम की जांच की गई। यह गलत है। हम इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed