फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती का रिश्ता कहीं ओर करने पर दामाद नाराज

युवती का रिश्ता कहीं ओर करने पर दामाद नाराज

Sun, 03 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
युवती का रिश्ता कहीं ओर करने पर दामाद नाराज

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जवाहर नगर में एक युवक ने अपने सास-ससुर और साली के साथ मारपीट कर दी। वहीं घायल अवस्था में परिजन युवती की मां को लेकर थाने पहुंचे तो वह बेहोश हो गई। आरोप है कि पुलिस ने महिला को अस्पताल नहीं भिजवाया। बाद में इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई।

जवाहर नगर निवासी रामजीत सिंह और उनकी पत्नी राधा मजदूरी करते हैं। रामजीत ने बताया कि वे बेटी ममता की शादी करने के लिए लड़के की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उनका दामाद विनोद चाहता है कि ममता की शादी उसकी मर्जी से उसकी पसंद के लड़के से हो। जबकि परिजन चाहते हैं कि शादी ममता की पसंद से हो। कई दिन से इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार तड़के आरोपी दामाद अपने साथियों के साथ पहुंचा और सास-ससुर व ममता के साथ मारपीट कर दी। परिजन राधा को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस बीच राधा बेहोश हो गई। लेकिन पुलिस ने न तो तहरीर ही ली और न ही महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। इस दौरान वहां पहुंचे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने फोटो भी खींचने नहीं दिए अभद्रता की। बाद में इंस्पेक्टर दीपक शर्मा थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed