फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोतीगंज के कबाड़ी को बेची चोरी की 100 कारें

सोतीगंज के कबाड़ी को बेची चोरी की 100 कारें

Sat, 26 May 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सोतीगंज के कबाड़ी को बेची चोरी की 100 कारें
सोतीगंज के कबाड़ी को बेची चोरी की 100 कारें
विज्ञापन

मेरठ। लूट-चोरी की गाड़ियां खरीदने और काटने की सोतीगंज यूपी की बड़ी मंडी बन गई हैं। पुलिस-प्रशासन के तमाम दावे सिर्फ हवा हवाई हैं। इसका खुलासा शनिवार को दिल्ली पुलिस ने किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सोतीगंज के एक कबाड़ी ने वाहन चोरों से 100 कारें खरीदी हैं। यह कबाड़ी सदर पुलिस को मोटा पैसा देता है। पुलिस ने सौदागर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रीत विहार दिल्ली की पुलिस शुक्रवार को एसएसपी मेरठ से मिली। बताया कि दिल्ली में वाहन चोरों का गैंग पकड़ा है। जिन्होंने सोतीगंज के कबाड़ी इसरार का नाम बताया। वाहन चोेरों का दावा है कि इसरार को उन्होंने चोरी की 100 गाड़ियां बेची हैं। दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज में छापा मारकर इसरार को पकड़ने की बात एसएसपी से कहकर सदर थाना पुलिस को छापामारी से दूर रहने की बात कही। एसएसपी ने दिल्ली पुलिस को एसपी सिटी के पास भेजा। एसपी सिटी ने दिल्ली पुलिस के साथ एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता को भेजा।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस और देहली गेट पुलिस ने सोतीगंज में छापा मारकर कबाड़ी इसरार व उसके नौकर राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोतीगंज में चोरी की गाड़ियों की तलाश की। लेकिन कुछ भी नहीं मिला। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि दिल्ली पुलिस इसरार और उसके नौकर को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ियों ने घेरी पुलिस टीम
कबाड़ी इसरार को पकड़ने और कई गोदामों की तलाशी लेने के विरोध में सोतीगंज के कबाड़ियों ने हंगामा कर दिया। कबाड़ियों ने पुलिस टीम को घेर लिया। जिस पर देहलीगेट पुलिस ने लाठी फटकारी। एसओ देहलीगेट ने कबाड़ियों की चेतावनी दी कि अगर कानूनी प्रक्रिया में किसी ने बाधा पैदा की तो उसके खिलाफ मजबूत कार्रवाई हो जाएगी, तब जाकर कबाड़ी शांत हुए।
सोतीगंज चौकी इंचार्ज पहुंचे
छापामारी की सूचना पर सोतीगंज चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे। एसओ देहलीगेट ने चौकी इंचार्ज से कहा कि यह दिल्ली पुलिस का छापा है। वाहन चोर गैंग ने चोरी की 100 गाड़ियां सोतीगंज में बेचना बताया है। दिल्ली पुलिस ने साफ कहा कि सदर पुलिस की सेटिंग से सोतीगंज में यह धंधा चलता है। सदर पुलिस को छापामारी की सूचना देते तो चोरी की गाड़ियां खरीदने वाला इसरार नहीं पकड़ा जाता। छापे से चौकी इंचार्ज को भी दूर रहने को कहा।
क्या करोगे ऐसी पुलिस का
दिल्ली पुलिस ने सदर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न चिह्न लगा दिया है। एसएसपी और एसपी सिटी से साफ कहा कि सदर पुलिस की साठगांठ से चोरी की गाड़ियां खरीदीं और काटी जाती हैं। सवाल उठता कि आखिर ऐसी पुलिस का क्या फायदा, जब बाहरी पुलिस भी आरोप लगाए। इससे पहले भी बाहरी पुलिस ने सदर थाना पुलिस को छापामारी से दूर रखा, ताकि आरोपियों को वह पकड़ सके। इसके बावजूद भी सदर पुलिस पर कठोर कार्रवाई नहीं होती।

जांच कराएंगे
दिल्ली पुलिस और देहलीगेट पुलिस ने सोतीगंज में छापा मारकर कबाड़ी इसरार समेत दो लोगों को पकड़ा है। दोनों लोगों को दिल्ली पुलिस को सौंपा है। कई गोदाम भी खंगाले गए, जहां गाड़ी नहीं मिली। सदर पुलिस की जांच कराएंगे। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed