{"_id":"5b05d60a4f1c1beb408b758d","slug":"21527109130-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुदड़ी बाजार के तिहरे हत्याकांड के आरोपियों को मिले सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुदड़ी बाजार के तिहरे हत्याकांड के आरोपियों को मिले सजा
Updated Thu, 24 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोतवाली के गुदड़ी बाजार में हुए तिहरे हत्याकांड को बुधवार को दस साल हो गए। मेरठ कॉलेज के गेट पर शाम को छात्रों ने कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने कहा कि ऐसी निर्मम घटना करने वालों को कानून सख्त से सख्त सजा दे।
23 मई, 2008 को कोतवाली के गुदड़ी में जाग्रति विहार निवासी सुनील ढाका (27) परीक्षितगढ़ रोड निवासी पुनीत गिरि (22) और बागपत के सिरसली निवासी सुधीर उज्जवल (23) की हत्या कर दी गई थी। तीनों मेरठ कॉलेज के छात्र थे। कोतवाली पुलिस की जांच के मुताबिक 22 मई की रात तीनों युवकों के साथ हाजी इजलाल कुरैशी की झड़प हुई थी। इजलाल ने अपने भाइयों के साथ मिलकर तीनों की नृशंसता से हत्या करने के बाद लाशों को कार में बागपत क्षेत्र में नदी किनारे फेंक दिया था। इस वारदात के आक्रोश में मेरठ बंद हो गया था।
इस मामले में पहले बागपत में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन बाद में इजलाल समेत 13 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मेें रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस सनसनीखेज और बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड को बुधवार को पूरे दस साल हो गए। मेरठ कॉलेज के गेट पर एकत्र छात्रों ने कैंडल जलाकर तीनों मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुशील गुर्जर, अनिल ढाका, परमेंद्र सिंह बालियान, आशीष बालियान, प्रमोद काठा, टीनू, अवनीश पंवार, संदीप राठी, विवेक मलिक, शुभम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
- 23 मई को मेरठ कॉलेज के तीन छात्रों की कर दी गई थी निर्मम हत्या
- मेरठ कॉलेज गेट पर छात्रों ने दी श्रद्धांजलि, आंखें हुईं नम