फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नहीं सुलझी तेजाब कांड की गुत्थी, सोनी भेजी जेल

नहीं सुलझी तेजाब कांड की गुत्थी, सोनी भेजी जेल

Fri, 02 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नहीं सुलझी तेजाब कांड की गुत्थी, सोनी भेजी जेल
मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। घंटों पूछताछ के बाद भी आरोपी युवती सोनी और उसके जीजा से पुलिस कुछ नहीं उगलवा सकी, जिससे गुत्थी उलझ गई है। यह भी पता नहीं चला कि वारदात में शामिल बाइक सवार युवक कौन था।
विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ी शालू और उसकी सहेली बॉक्सिंग खिलाड़ी गरिमा पर बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रैक्टिस जाते समय बाइक सवार दो युवकों और एक युवती ने तेजाब फेंक दिया था। जिसमें शालू करीब 20 प्रतिशत तो गरिमा का हाथ झुलस गया था। इस मामले में मसूरी गांव निवासी युवती सोनी और उसके जीजा विजय को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन तीसरा युवक कौन है, यह अभी रहस्य बना हुआ है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सोनी को जेल भेज दिया। लेकिन विजय से अभी भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आगरा लैब जाएंगे कपडे़
तेजाब से झुलसे शालू और गरिमा के कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार लैब की जांच में ही स्पष्ट होगा कि कौन का तेजाब प्रयोग हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने ली जानकारी
शासन और डीजीपी मुख्यालय ने तेजाब कांड की रिपोर्ट तलब की है। घटना को जल्द वर्कआउट करने के साथ ही निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों के इलाज में कोई लापरवाही ना हो।

जल्द करेंगे खुलासा
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार पुलिस और क्राइम ब्रांच कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सर्विलांस और सीडीआर पर वर्क चल रहा है। केस जल्द वर्कआउट होगा।
खास बातें:
- लालकुर्ती में महिला खिलाड़ियों पर तेजाब डालने का मामला
- आरोपी जीजा-साली से कुछ खास नहीं उगलवा सकी पुलिस
- साथ में कौन था बाइक पर युवक, इसका भी नहीं चला पता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed