फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्रह्मपुरी से 15 महीने के बच्चे का अपहरण

ब्रह्मपुरी से 15 महीने के बच्चे का अपहरण

Sun, 25 Feb 2018 02:33 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी से 15 महीने के बच्चे का अपहरण
मेरठ। ब्रह्मपुरी से 15 महीने के बच्चे का उसके एक रिश्तेदार ने शनिवार को अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को पकड़ लिया, लेकिन बच्चा अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि बच्चे को उसने एक युवक को बेच दिया है।
विज्ञापन

मामला ब्रह्मपुरी के मुमताज नगर चुना भट्टी मोहल्ले का है। इंतजार का 15 माह का बच्चा सुब्हान शनिवार सुबह 11 बजे लापता हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इंतजार के भाई गुलजार का साला फुरकान बच्चे को उठाकर ले गया है। फुरकान के साथ एक ओर युवक था। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने में की। पुलिस ने शाम को फुरकान को पकड़ लिया। फुरकान ने बच्चे को अगवा करने की बात कबूली और कहा कि सुब्हान को उसने दानिश नाम के युवक को बेच दिया है। पुलिस का दावा है कि दानिश की लोकेशन खुर्जा बुलंदशहर में है। पुलिस की एक टीम खुर्जा के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


परिवार में दहशत, अनहोनी का अंदेशा
परिजनों को अंदेशा है कि आरोपी बच्चे के साथ अनहोनी भी कर सकते हैं। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त है, बावजूद बच्चा बरामद नहीं हुआ। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण सुनकर गंभीर नहीं हुई पुलिस
पीड़ित परिवार ने ब्रह्मपुरी पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चे के अपहरण की जानकारी उन्होंने एक घंटे बाद दे दी थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस कहती रही कि तुम्हारा रिश्तेदार ही तो ले गया है। वापस ले आएगा। परिजनों ने हंगामा किया, तब जाकर पुलिस गंभीर हुई।


मुख्य आरोपी फुरकान गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद बच्चा सकुशल बरामद किया जाएगा। लापरवाही नहीं की, लिखित में सूचना आते ही तुरंत रिपोर्ट दर्ज की गई। सतीश कुमार राय, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed