फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइकर्स ने छात्रा पर कसी अश्लील फब्तियां

बाइकर्स ने छात्रा पर कसी अश्लील फब्तियां

Thu, 30 Nov 2017 05:02 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने छात्रा पर कसी अश्लील फब्तियां
फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

बीटेक छात्रा का शव
- मौत से पहले छात्रा ने किसी से व्हाट्सएप पर की थी चैटिंग, नहीं मिला सुसाइड नोट
- आयुध निर्माणी परिसर स्थित जे टाइप ब्लॉक की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादनगर।
आयुध निर्माणी परिसर स्थित में घर के अंदर बुधवार शाम बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मौत से कुछ समय पूर्व छात्रा की व्हाट्सएप पर किसी युवक से 20 मिनट तक चैटिंग हुई थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन वह आत्महत्या की आशंका जता रही है।
आयुध निर्माणी परिसर केजे टाइप ब्लॉक में शीला अपनी इकलौती बेटी एकता (18) के साथ रहती है। सात साल पूर्व पति सुनील की मौत हो गई थी। निर्माणी फैक्ट्री में शीला क्लर्क के पद पर हैं। उनकी बेटी एकता दुहाई स्थित एचआरआईटी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे शीला ड्यूटी से घर लौटी तो देखा घर का दरवाजा बंद है। 20 मिनट तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसी को दीवार कुदवाकर घर में दाखिल कराया और मेनगेट खुलवाया। शीला कमरे में गई तो देखा एकता का शव फंदे पर लटका है। बेटी की यह हालत देख वह बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने दुपट्टा काटकर एकता को उतारा और निर्माणी के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर राजकुमार पांडे ने बताया कि सुसाइड से पहले छात्रा की 20 मिनट तक किसी से व्हाट्सएप पर चैट हुई थी। मृतका की मां की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि छात्रा की किसी युवक से दोस्ती थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। शीला बेटी को याद कर बार बार बेहोश हो रही थी। उसे निर्माणी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


तीन दिसंबर को था छात्रा का जन्मदिन
पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिसंबर को एकता का जन्मदिन है। उसने अपनी मां से कहा था कि पहले अपने दोस्तों को पार्टी देगी, इसके बाद घर में केक काटेगी। वहीं, शुक्रवार को पड़ोस में एक युवती की शादी है। एकता भी शादी की तैयारी में लगी थी। बुधवार को शादी के लिए मां के साथ गिफ्ट लेने बाजार जाना था। वह मम्मी का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed