फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सब्ब्

सब्ब्

Mon, 30 Oct 2017 02:46 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
सब्ब्
चौकी के पास लग रहा था क्रिकेट पर सट्टा, भंडाफोड़
विज्ञापन

मेरठ। भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ हो गया। पिलोखड़ी चौकी से करीब आधा किमी दूर एक गैराज में पुलिस ने छापा मारकर 28 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस से हाथापाई कर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। इस खेल में फैंटम सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
सट्टे की सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली ने पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज के साथ पुलिस चौकी के पास अशरफ के गैराज पर दबिश दी। बाहर से गैराज का ताला लगा था। पुलिसकर्मियों ने दीवार फांदकर देखा तो सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला भी पहुंच गए। आरोपियों के पास से 29 हजार रुपये, 19 मोबाइल फोन, एक कलर टीवी, तीन बाइक और सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि हर बॉल पर बाजी लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी : राशिद, अकरम, रियाज, अनीस, वसीम, साजिद, जुनैद, यूनुस, नौशाद, नाजिम, गुड्डू, फुरकान, जुल्फकार, फिरोज, शहजाद, नदीम, सद्दाम, सलीम, फिरोज, नईम, शाहिद, बब्लू, मोहम्मद लाल, तौसीफ, पासा, जावेद, अशरफ, जावेद। आरोपी तारापुरी, इत्तफाकनगर और मजदीनगर निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed