{"_id":"59f6435b4f1c1bc9678b8556","slug":"21509311323-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। साबुन गोदाम से कचहरी के लिए शनिवार को निकला मूर्ति व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। व्यापारी की कचहरी में जमीन के मुकदमे में तारीख थी। रेलवे रोड थाना पुलिस ने रविवार को तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस अपहरण की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है।
पुलिस के अनुसार साबुन गोदाम निवासी सुनील गुप्ता (50) पुत्र परमानंद के यहां मूर्ति बनाने का काम होता है। शेखपुरी में 250 गज जमीन को लेकर शास्त्रीनगर निवासी एक व्यक्ति से उनका मुकदमा चल रहा है। शनिवार को सुनील तारीख पर कचहरी के लिए बाइक से निकले थे। उसके बाद वह लौटे नहीं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला और बाइक भी नहीं मिली। परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसओ रेलवे रोड कमलेश शुक्ला के अनुसार व्यापारी के मोबाइल फोन की लोकेशन मुजफ्फरनगर में शुक्रताल के आसपास की बताई गई है। बीच में व्यापारी के मोबाइल नंबर से अन्य नंबर पर बात भी हुई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।