फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एडीजी ने मेरठ से हरिद्वार तक किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

एडीजी ने मेरठ से हरिद्वार तक किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Tue, 04 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
एडीजी ने मेरठ से हरिद्वार तक किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
मेरठ। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मेरठ जोन आनंद कुमार ने मंगलवार को मेरठ से हरिद्वार तक नेशनल हाईवे और कांवड़ मार्ग नहर पटरी का निरीक्षण किया। मेरठ से मुजफ्फरनगर बॉर्डर तक हाईवे पर स्थित सभी थानों पर रुककर एडीजी जोन ने कांवड़ यात्रा के दौरान किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। कई जगह खामियां मिलने पर पुलिस को फटकार लगाई। हरिद्वार में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

एडीजी आनंद कुमार सुबह आठ बजे एसपी देहात राजेश कुमार के साथ कांवड यात्रा मार्ग पर निकले। सरधना नानू गंगनहर की पटरी से होते मुजफ्फरनगर पहुंचे। रास्ते में जो भी थाने पड़े, वहां के थानेदारों से सुरक्षा से संबंधित इंतजाम के बारे में पूछा। बिजली, पानी, खाना, स्वास्थ्य, नहर पर गोताखोर और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सभी सीओ और थाना प्रभारियों से जानकारी लेने के बाद एडीजी ने संबधित प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों से खुद ही फोन पर बात कर व्यवस्था में सहयोग जल्द कराने को कहा।
विज्ञापन

सभी सौहार्द का परिचय दें
रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में एडीजी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। एडीजी ने अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी वर्गों के लोग आपसी सौहार्द का परिचय दें। एडीजी ने कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार पुलिस अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से हों पुख्ता इंतजाम
एडीजी आनंद कुमार ने हरिद्वार एसएसपी ऑफिस में उत्तराखंड के एडीजी, कमिश्नर समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कांवड़ यात्रा के सभी पुख्ता इंतजाम करने को कहा। एडीजी ने वापसी में हरिद्वार से मेरठ तक कांवड़ मार्ग नहर पटरी का जायजा लेते हुए अफसरों को दिशा- निर्देश दिए।
खास बात
- मेरठ से हरिद्वार तक हाईवे और कांवड़ मार्ग नहर पटरी का किया निरीक्षण
- कई जगह खामियां मिलने पर पुलिस को लगाई फटकार
- हरिद्वार में की उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed