फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला में दलित-गुर्जरों में संघर्ष

दौराला में दलित-गुर्जरों में संघर्ष

Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
दौराला में दलित-गुर्जरों में संघर्ष
दौराला/मेरठ। दौराला के लोइया गांव में कमेंट को लेकर कहासुनी के बाद दलित और गुर्जरों के बीच संघर्ष हो गया। फायरिंग और पथराव से अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से आधा दर्जन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दलित पक्ष ने थाना दौराला पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोइया में दलित समाज के राहुल और उसके पड़ोसी पंकज घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी गुर्जर पक्ष से अपनी रिश्तेदारी में आया रोहित वहां से निकल रहा था। रोहित का आरोप है कि दोनों ने उस पर कमेंट कर दिया। इसके बाद कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने से पहले ही वहां पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

राहुल और पंकज पक्ष का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद रोहित अपने साथी गजे सिंह, मोहित, अंकित के साथ घर पर पहुंचा और मारपीट कर पथराव कर दिया। दोनों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में राहुल, पंकज, लालमन समेत छह लोग घायल हो गए। आरोपी पक्ष फायरिंग करते हुए फरार हो गया। संघर्ष की सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। राहुल के पिता बुद्ध सिंह ने रोहित, गजे सिंह, मोहित अंकित समेत कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में कहासुनी को लेकर विवाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग की जांच की जा रही है। अभी एक पक्ष ही थाने पर आया है, दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में चली गोली
ग्रामीणों के अनुसार कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया। पहले पथराव फिर धारदार हथियार और जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस समय से न पहुंचती तो विवाद और भी बढ़ सकता था।
खास बात
- लोइया गांव में कमेंट को लेकर कहासुनी के बाद हुआ संघर्ष
- आधा दर्जन घायल, दलित पक्ष ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed