{"_id":"5c82d534bdec2213e3053ba5","slug":"201552078132-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार
- परीक्षितगढ़ क्षेत्र का मामला, कार सवार तीन आरोपियों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म
- वीडियो वायल की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म, विरोध पर कर दी वायल
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। करीब एक वर्ष पूर्व नगर में मोबाइल सही कराने आई शिक्षिका का गांव के ही कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने पीड़िता की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए एक वर्ष तक सामूहिक बलात्कार करते रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ अपहरण एवं सामूहिक बलात्कार करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक गांव निवासी शिक्षिका 15 नवंबर 2017 को नगर में अपना मोबाइल सही कराने आई थी। गांव लौट समय कार सवार तीन युवकों ने इंटर कॉलेज के समीप शिक्षिका का अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता का विडियो भी बना लिया। घटना के बाद से तीनों आरोपी विडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता को ब्लैकमेल कर आए दिन सामूहिक दुष्कर्म करते आ रहे थे। पीड़िता के विरोध करने पर कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने उसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने थाने में गांव के फरियाद, अनीस, शादाब के खिलाफ अपहरण व सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी फरियाद को ग्राम अमरसिंहपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने बताया कि युवती ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और अपहरण की रिर्पोट दर्ज कराई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।