फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाबा सहाब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया।

बाबा सहाब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया।

Tue, 05 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाबा सहाब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्राम किशोरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने ईंट मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी। उन्होंने आंबेडकर मूर्ति की धर्मशाला के समीप मखदूमपुर-मवाना मार्ग जाम कर दिया। इस पर कई थानों की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचेकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दोपहर में बाबा साहेब की नई प्रतिमा मंगवाकर उसी स्थान पर स्थापित की गई। अधिकारियाें ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर कार्य समिति के पदाधिकारी मदनपाल, धर्मपाल, रगवीर, अर्जुन, रोहित पिंटू एवं सदस्यगण ऋषिपाल, चरण सिंह, जयप्रकाश, चमन, सतवीर, लज्जाराम, लेखराज, ईश्वर, राजकुमार जगदेश, तेजपाल, अशोक, बिजेंद्र, कृपाल देवेश, योगेंद्र, सोनू, पंकज, चंद्रभान, जयप्रकाश, महेश, कलवा, राजवीर विक्रम, उमेश आदि रहे।


मां भ्रदकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की
हस्तिनापुर। अकबरपुर गढ़ी मध्य गंगनहर के निकट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। मंदिर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे एवं मंदिर में पूजा अर्चना की प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी एवं धर्मलाभ अर्जित किया। मंदिर में आज प्रात: से ही मेले में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी हुई थी। यह क्रम शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर महाराज शिवगिरि ने श्रद्धालुओं को माता भद्रकाली मंदिर की ऐतिहासिकता की जानकारी भी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने की विधि भी बताई। यहां आचार्य हरिओम, शोबीर, राजवीर, वीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed