{"_id":"5ac688494f1c1bcf618b5a91","slug":"201522960457-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की मॉडल शॉप खोले जाने का विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की मॉडल शॉप खोले जाने का विरोध
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की मॉडल शॉप खोले जाने का विरोध
मेरठ/कंकरखेड़ा। शराब की मॉडल शॉप खोले जाने के विरोध में जयदेवी नगर के लोगों ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए शराब की मॉडल शॉप को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जयदेवी नगर की गली में मॉडल शॉप के खुलने से क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। गली में आए दिन शराबी झगड़ा कर रहे है। जिससे क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो रहा है। शॉप के पास कबाब-मीट की दुकान से महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से मॉडल शाप को आबादी के बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। राहुल गौड़, उर्मिला देवी, राजवीर सिंह चौधरी, अभिजीत सिंह, सचिन, गीतांजलि, रवि, रोहताश, रविंद्र पाल, राधा आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर खिर्वा रोड पर भी मॉडल शॉप खुलने को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने मॉडल शॉप को तत्काल बंद कराने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसीएम के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई। बृहसपतिवार को खिर्वा रोड श्रद्धापुरी स्थित एक मॉडल शॉप के खुलने का महिलाओं ने जमकर विरोध किया। दर्जनों संख्या में मौके पर पहुंची महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह, एसीएम सदर अमिताभ मय टीम के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसीएम ने महिलाओं को मॉडल शॉप को बंद कराने का आश्वासन दिया है। हंगामा के दौरान अंचला सिंह प्रीति सिंह, ममता, सुनीता, सुधा, कमलेश, रीना, काजल, कमला देवी आदि मौजूद रही।