{"_id":"5a5bbfee4f1c1b9f268b4760","slug":"201515962350-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के आत्मदाह मामले में सीओ को भी हटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के आत्मदाह मामले में सीओ को भी हटाया
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा द्वारा आत्मदाह करने का मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज को सर्किल से हटाकर ट्रैफिक में भेजा गया है। सीओ चार दिन से अवकाश पर थे। उनके स्थान पर सीओ ट्रैफिक विजय प्रकाश को सीओ सदर देहात बनाया गया है। इस मामले में एसओ और हल्का दारोगा को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।
भावनपुर क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा ने मनचलों से परेशान होकर छह जनवरी को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा ने बृहस्पतिवार को मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया था। छात्रा ने मौत से पूर्व बताया था कि गांव के शोभित, रवि, अंकित और मोहित उससे छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने 6 जनवरी को गैंगरेप का प्रयास किया था। जिसे वह सहन नहीं कर पाई थी और उसने खुद को आग लगा ली थी। हालांकि एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि जनरल बदलाव में सीओ ट्रैफिक को सदर देहात सर्किल भेजा गया है। एएसपी सतपाल सिंह को सीओ कैंट बनाया गया है।
परिजनों में गम और गुस्सा
छात्रा के आत्मदाह के बाद परिजनों में गम और गुस्सा बरकरार है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे किसी की बेटी के साथ कोई घटना न कर सकें। रविवार को छात्रा की आत्मा की शांति के लिए घर में हवन पाठ किया गया।
विज्ञापन
खास बातें:
भावनपुर क्षेत्र में आठवीं की छात्रा की मौत का मामला
एसओ भावनपुर और दरोगा पहले ही हो चुके सस्पेंड