{"_id":"59973b8b4f1c1be66c8b4c23","slug":"201503083403-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के अपहरण का मचा शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के अपहरण का मचा शोर
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कैराना/शामली। गांव अकबरपुर सुनहेटी में कुछ बदमाशों ने खेत पर गए किसान को घेराबंदी कर ली और तमंचों की बट से हमला कर दिया। किसान ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद अपहरण का शोर मच गया। पुलिस को साथ लेकर परिजनों ने किसान को तलाश किया, जिसके बाद वह एक खेत किनारे बेहोश पड़ा मिला।
गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी हारुन (35) बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान खेत पर पहुंचे पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के चंगुल से छूटकर हारुन भागा, तो उस पर हमला कर दिया। किसी तरह हारुन ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हारुन को तलाश किया। पहले तो खेत के पास ही उसकी चप्पल पड़ी मिली, जिससे अपहरण का शोर मच गया। गांव के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि कुछ देर बाद हारुन एक खेत के पास बेहोश पड़ा मिला। उसको कैराना सीएचसी लाकर उपचार कराया गया।
होश में आने पर बताया कि पांच बदमाशों में एक महिला भी शामिल थी। वह बदमाशों से बचकर भाग निकला, नहीं तो उसकी हत्या भी की जा सकती थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। क्योंकि गांव में दो पक्षों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है।