फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
लावड़ क्षेत्र के जंगल में बृहस्पतिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर दबोच लिया। पुलिस ने रातभर जंगल में कांबिंग कर बदमाश के चार और साथियों को गिरफ्तार किया। बदमाश लावड़ में एक पशु व्यापारी के घर डकैती डालने आए थे। आरोपियों ने लावड़ में ही एक पशु व्यापारी के घर डकैती की बात कबूली है।
एसपी देहात राजेश कुमार और एसपी क्राइम शिवराम यादव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर लावड़ में 24 जुलाई को पशु व्यापारी नईम के घर हुई डकैती का खुलासा किया। दो आरोपी अमजद व असलम निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर को मीडिया से रूबरू कराया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुख्य आरोपी फरमान, अमजद और असलम दोबारा लावड़ में एक पशु व्यापारी के घर डकैती डालने आ रहे थे।
विज्ञापन

लावड़ के समयपुर गांव के जंगल में तीनों बदमाश योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी पर क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव कुमार और इंचौली थाना पुलिस की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी फरमान निवासी मंसूरपुर के पैर में लगी। फरमान को पकड़ने के बाद पुलिस ने कांबिंग कर अमजद व असलम को भी दबोच लिया। फरमान मेडिकल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्लू और जावेद भी दबोचे
इंचौली पुलिस ने पशु व्यापारी नईम के घर डकैती में शामिल सल्लू निवासी खालापर मुजफ्फरनगर व जावेद निवासी लावड़ को भी दबोच लिया। पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर नईम के घर से लूटे जेवरात बरामद किए हैं।
मासूम के गले पर लगाया था चाकू
एसपी देहात ने बताया कि नईम के यहां डकैती में पांच बदमाश फरमान, अमजद, असलम, प्रदीप और सल्लू शामिल थे। परिवार को बंधक बनाकर आरोपी अमजद ने नईम के पांच साल के बेटे अरबाज की गर्दन पर चाकू लगाया था। वहां से 82 हजार नगद और जेवरात लूटे थे। नकदी आरोपियों ने खर्च कर ली, जेवरात पुलिस ने बरामद किए हैं।
ममेरा भाई करता था रेकी
गैंग का सरगना फरमान है। फरमान के मामा कल्लू लावड़ में रहते हैं। कल्लू के बेटे जावेद ने नईम के घर पर तीन लाख रुपये नकद आने की रेकी की थी। जावेद के फोन करने पर फरमान अपने चारों साथियों के साथ 24 जुलाई की रात मंसूरपुर से 800 रुपये की किराये की टैक्सी लेकर लावड़ आए थे। टैक्सी वाले को रिश्तेदार की मौत बताकर लाए थे। टैक्सी ड्राइवर उनको छोड़कर चला गया था।
नईम की बाइक से पांच बदमाश भागे
पशु व्यापारी के घर डकैती डालने के बाद पांचों आरोपी नईम की बाइक से फरार हुए थे। बाइक खतौली बाईपास पर छोड़ दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ठेले पर सब्जी या फल बेचकर रेकी भी करते थे। आरोपी फरमान तीन महीने पहले मंसूरपुर से लूट के मामले में जेल जा चुका है।

ऐसे पकड़े पांच आरोपी
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में सिर्फ फरमान दबोचा था। आरोपी अमजद और असलम जंगल में छुप गए थे। दोनों आरोपियों की तलाश में रात करीब चार बजे तक कांबिंग की। आरोपी दबोचे तो उन्होंने जावेद व सल्लू का नाम बताया। अमजद और असलम की निशानदेही पर जावेद व सल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में प्रदीप निवासी जौहरा मंसूरपुर अभी फरार है।

खास बातें
- एक बदमाश को गोली लगी, कांबिंग कर चार फिर पकड़े
- क्राइम ब्रांच और इंचौली पुलिस ने घेराबंदी कर दबोेचे
- एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed