फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रबंधन के विवाद में छात्रों का करियर खतरे में

प्रबंधन के विवाद में छात्रों का करियर खतरे में

Mon, 01 Oct 2018 02:41 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधन के विवाद में छात्रों का करियर खतरे में
मालिकों का विवाद, परेशान हो रहे छात्र
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर स्थित शांति निकेतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद में छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। कालेज में पढ़ाई बाधित हो गई है। एक पक्ष ने कॉलेज में 15 दिन की छुट्टी कर दी और अब हॉस्टल खाली कराने को धमकाया जा रहा है।
इस समस्या से परेशान कॉलेज के छात्र 10 किमी लंबी पदयात्रा करके कालेज से परतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके कालेज में पालीटेक्निक सहित कई कोर्स संचालित हैं। कॉलेज के मालिकों के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चक्कर में उनकी पढ़ाई चौपट हो गई है। अब एक पक्ष ने कॉलेज में 15 दिन की छुट्टी कर दी है। छात्रों को 15 दिन बाद आने को कहा गया। आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को चाय नाश्ता भी नहीं दिया गया और हॉस्टल खाली करने को धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि जल्द ही उनके एग्जाम होने वाले हैं, ऐसे में यदि कॉलेज बंद हो गया तो कोर्स पिछड़ जाएगा। उनकी तैयारी प्रभावित होगी। छात्रों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें ऋषभ कुशवाह, शुभम, अंशुल, शशांक, राहुल, मोहित, कृष्ण कुमार आदि के हस्ताक्षर थे। परतापुर थानाध्यक्ष नीरज मलिक ने बताया कि कॉलेज के मालिकों के बीच विवाद है। एक पक्ष पर केस भी दर्ज है। मामला कोर्ट में चल रहा है। संभवत: दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए एक पक्ष छात्रों का सहारा ले रहा है। छात्रों ने हॉस्टल का मैस बंद करने और नाश्ता खाना ना देने की बात कही थी लेकिन पुलिस वहां गई तो मैस खुला था। पुलिस का प्रयास है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो। उधर दूसरे पक्ष ने पुलिस पर भी एक पक्ष का साथ देने सहित कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed