{"_id":"5ac540264f1c1bc0618b5864","slug":"191522876454-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा कर रही महिला को पुलिस ने जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामा कर रही महिला को पुलिस ने जेल भेजा
Updated Thu, 05 Apr 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाने में हंगामा कर रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया। महिला मंदबुद्धि बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गांव डाबका निवासी ममता नाम की महिला ने थाने पहुंचकर कहा कि गांव में पानी की समस्या है और पुलिस ने अभी तक नल ठीक नहीं कराए हैं। जबकि गांव में अभी मंत्री कहकर गए थे कि जल्द ही नए हैंडपंप लगवाए जाएंगे। जबकि पुलिस ने अभी तक पुराने भी ठीक नहीं कराए हैं। पुलिस ने महिला को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह हंगामा करने लगी। गौरतलब है कि दो साल पूर्व इसी महिला ने कंकरखेड़ा थाने में हंगामा किया था। पुलिस ने उसके साथ अभद्रता कर दी थी। उस वक्त दो दरोगा और दो सिपाही सस्पेंड हुए थे।