{"_id":"59f643594f1c1b97678b8083","slug":"191509311321-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुर्ती पैठ में सिपाही पर हमला, सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालकुर्ती पैठ में सिपाही पर हमला, सिर फोड़ा
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बुलंदशहर में तैनात सिपाही पर रविवार शाम लालकुर्ती पैठ में हमला कर दिया गया। दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। सिपाही ने बचाव में एक युवक को हेलमेट मार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर में तैनात सिपाही कुलदीप तोमर टीपीनगर क्षेत्र में रह रहा है। रविवार को सिपाही मेरठ आया हुआ था। शाम को बाइक से लालकुर्ती पैठ बाजार में गया था। आरोप है कि सिपाही की बाइक की साइड सड़क किनारे खड़े जावेद के सब्जी के ठेले में लग गई। इस पर कुछ सब्जी ठेले से गिर गई। इस पर जावेद और सिपाही में कहासुनी हो गई। जावेद ने सिपाही से गालीगलौज कर दी। सिपाही ने जैसे ही बाइक रोककर हेलमेट उतारा तो जावेद के साथ दो अन्य युवक भी आ गये और सिपाही के साथ मारपीट कर दी।
सिपाही ने एक आरोपी के सिर में हेलमेट मार दिया। इस पर एक आरोपी ने ठेले पर रखी लोहे की तराजू उठाई और सिपाही के सिर में मार दी। सिपाही का सिर फूट गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते हंगामा हो गया। सूचना पर एसओ लालकुर्ती बिरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को जिला अस्पताल भेजा। सिपाही की तहरीर पर जावेद, सलमान और परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।