फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर में घुसकर फायरिंग, व्यापारी के सीने में लगी गोली

घर में घुसकर फायरिंग, व्यापारी के सीने में लगी गोली

Fri, 11 Aug 2017 03:03 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर फायरिंग, व्यापारी के सीने में लगी गोली
मेरठ। लिसाड़ी गेट की शाहजहां कालोनी में बृहस्पतिवार रात आधा दर्जन युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से व्यापारी लहूलुहान हो गया। जबकि उसकी पत्नी को तमंचे की बट से पीटा गया। पुलिस हमले के पीछे जमीन का विवाद होना मान रही है।
विज्ञापन

शाहजहां कालोनी गली-9 निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र रहमत उल्ला पावरलूम संचालक है। बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे साजिद घर पर था। उसकी पत्नी नूर फातमा घर का मेन गेट बंद कर रही थी। इस बीच दो बाइकों पर छह युवक पहुंचे और घर में घुसते ही फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली साजिद के सीने में जा लगी। जबकि दूसरी गोली कनपटी के पास छूकर निकल गई। हमलावर भागने लगे तो नूर फातमा ने शोर मचाते हुए एक हमलावर को दबोचकर जमीन पर गिरा लिया। जिस पर उसके साथियों ने महिला के सिर पर तमंचे की बट मारकर साथी को छुड़ा लिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने घायल को विनोद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। बाद में सीओ कोतवाली और एसओ लिसाड़ी गेट मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

जमीन को लेकर चल रहा विवाद
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि साजिद राधना निवासी जब्बार प्रधान के साथ रहता है। जिसका दूसरे पक्ष से जमीन का विवाद चल रहा है। साजिद ने दो माह पहले हुमायूं नगर निवासी तसलीम को ढाई लाख रुपये में प्लॉट बेचा था। लेकिन साजिद को केवल 50 हजार रुपये ही मिले थे। इसी विवाद में आरोपी तसलीम, शकील, कादिर और बजाज पर हमले का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- लिसाड़ी गेट की शाहजहां कालोनी में बृहस्पतिवार रात आधा दर्जन युवकों ने की वारदात
- जमीन का विवाद बताया गया कारण, पत्नी को तमंचे की बट से पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed