फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवर अभियंता ने 3.59 लाख का बेच डाला सामान

अवर अभियंता ने 3.59 लाख का बेच डाला सामान

Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
अवर अभियंता ने 3.59 लाख का बेच डाला सामान
मेरठ। विक्टोरिया पार्क स्थित कार्यशाला में तैनात पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता ने ट्रक चालक से साठगांठ कर 3.59 लाख का सरकारी सामान बेच डाला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के मुताबिक पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने आरोपी जेई हिमांशु कौशिक और ट्रक ड्राइवर आनंद कुमार के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। हिमांशु कौशिक ने विक्टोरिया पार्क स्थित कार्यशाला से करीब 20 लाख रुपये का बिजली का सामान मवाना बस अड्डे के पास वर्कशॉप में भेजा था। जहां हिमांशु ने ड्राइवर से साठगांठ करके सामान चोरी कराया। विभागीय जांच के बाद आरोपी जेई को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया था। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले एसडीओ चंद्रवीर सिंह ने बताया कि सरकारी सामान विभाग के कई लोग बेच रहे थे, इसकी भी जांच विभागीय अधिकारी करेंगे। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- सिविल लाइन थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed