{"_id":"5956621b4f1c1b31788b47ed","slug":"191498833435-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार जाकिर कॉलोनी निवासी भरत सिंह लोधी की हापुड़ रोड पर भरत मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। भरत सिंह की बेटी प्रियांशी (25) की शादी 25 नवंबर 2016 को बुलंदशहर के मोहनकुटी निवासी नरेंद्र पुत्र जयकरन से हुई थी। नरेंद्र फौज में है, जबकि ससुर पीएसी में है। 28 जून को विवाहिता अपने पिता के साथ मायके आयी थी। शुक्रवार को भरत सिंह दिल्ली में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने गए थे। शाम करीब चार बजे प्रियांशी तीसरी मंजिल पर पहुंची और कमरे में साड़ी का फंदा डालकर पंखे पर फांसी लगा ली। एक घंटे बाद प्रियांशी की मां बाला जब तीसरी मंजिल पर पहुंची तो बेटी का शव पंखे से लटका देखकर गश खाकर गिर पड़ीं।
सूचना पर आसपास के लोगों के अलावा सीओ कोतवाली रणविजय सिंह और लिसाड़ी गेट पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के ससुराल वालों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता दो माह की गर्भवती बताई गई। ससुराल वालों से हुआ था विवाद
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार प्रियांशी ने आत्महत्या करने से पहले अपनी मां के साथ बालों में कलर लगाया था। उसके बाद पति से फोन पर बात की थी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि प्रियांशी का अपने ससुराल वालों से विवाद हुआ था, जिसके चलते वह पिता के साथ मायके आई थी। पुलिस दहेज उत्पीड़न को लेकर भी जांच कर रही है। सीओ का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
- लिसाड़ी गेट क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शुक्रवार शाम हुई घटना
- बुधवार को पिता के साथ ससुराल से मायके आयी थी विवाहिता