फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएनबी चोरी का मामला:

पीएनबी चोरी का मामला:

Mon, 19 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी चोरी का मामला:
पीड़ितों ने पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले पीएनबी से हुई करोड़ों की चोरी के मामले का खुलासा न होने से पीड़ितों का सब्र टूटता जा रहा है। रविवार को पीड़ितों और नगर के गणमान्य लोगों ने बैठक कर जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पीड़ितों ने कहा कि सांसद एक सप्ताह बाद भी पीड़ितों से मिलने तक नहीं आए।

पुलिस अगर चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है तो जांच सीबीआई को दी जाए। इस दौरान पीड़ितों ने छह सदस्यीय टीम का भी गठन किया। इस टीम में राज कुमार गुप्ता, सतीश नेहरा, एके गोयल, आरसी शर्मा, हरीश अग्रवाल और विनोद अग्रवाल को चुना गया। टीम ने कहा कि 24 घंटे चोर नहीं पकड़े गए तो पीड़ित आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच भी पहुंचीं और पीड़ितों का समर्थन किया। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में मौजूद सभी लोग थाने पहुंचे। जहां एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरों तक पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना का साजिशकर्र्ता लोकल है हालांकि चोरी करने वाले बाहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक से पुलिस की शिकायत
विधायक डॉ. मंजू शिवाच थाने से जब बाहर निकल रही थीं तभी तिबड़ा निवासी मनीषा ने विधायक से पुलिस की शिकायत की। महिला ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीती रात घर में सब खाना खा कर सो रहे थे। इस बीच 6-7 पुलिस वाले घर में घुस कर भाई सौरभ को पूछताछ के लिए थाने उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed