फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बसपा नेता के भतीजे का हत्यारा गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

बसपा नेता के भतीजे का हत्यारा गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

Fri, 08 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता के भतीजे का हत्यारा गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद
- पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी का भांजा और एक अन्य भी दबोचा
विज्ञापन

- हत्यारोपी द्वारा घर में छिपाकर रखी गई पिस्टल भी की बरामद
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बसपा नेता के भतीजे का हत्यारोपी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक हत्यारोपी का भांजा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ताज पैलेस में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया था। मौके पर सपा के पूर्व पार्षद अलताफ के भतीजे मुशारिक (18) पुत्र गुलजार निवासी साउथ इस्लामाबाद ने छेड़छाड़ के आरोपी आशी उर्फ कोरमा उर्फ अजहर पुत्र मइनुद्दीन निवासी इस्लामाबाद के साथ मारपीट कर दी थी। तब वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन घंटेभर बाद वहां आए आशी ने मुशारिक को सीने से सटाकर गोली मार दी। मुशारिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से सभी आरोपियों की पहचान कर ली। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी आशी उर्फ कोरमा उर्फ अजहर कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे कैपिटल स्कूल वाली गली से गिरफ्तार कर लिया। आशी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस ने अन्य दो चिह्नित आरोपियों सलीम उर्फ रिहान निवासी इस्लामाबाद और शाकिब पुत्र जावेद निवासी सराय बहलीम शाहपीरगेट की तलाश शुरू कर दी। आशी से मिली जानकारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने दोनों को चमड़ा पैठ स्थित शाकिब के एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि घटना में शामिल सलीम उर्फ रिहान नौचंदी थाने से पूर्व में भी हत्या व जानलेवा हमले की धारा में जेल जा चुका है। शुक्रवार को आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed