फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध शराब को लेकर चलाया अभियान, पांच गिरफ्तार

अवैध शराब को लेकर चलाया अभियान, पांच गिरफ्तार

Tue, 12 Feb 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब को लेकर चलाया अभियान, पांच गिरफ्तार
अवैध शराब पकड़ने सड़क पर उतरे अफसर
विज्ञापन

देहात से नौ और शहर में पांच लोग गिरफ्तार, रात में एसपी सिटी ने भी चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सोमवार शाम पूरा अमला सड़क पर उतर आया। देहात क्षेत्र में एसपी देहात राजेश कुमार ने खुद परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर में अवैध शराब के साथ पांच लोगोें को गिरफ्तारी किया गया है। उनके पास से हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की शराब बरामद की गई है। परीक्षितगढ़ में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने मुठभेड़ के दौरान माधवपुरम निवासी कल्लू उर्फ नितिन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अरुणाचल प्रदेश की 44 पेटी अवैध शराब बरामद की है। नौचंदी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मेरठ जोन के नौ जिलों में सोमवार को 75 मामले दर्ज किए गये। 549 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और 285 लीटर देशी शराब बरामद की है। 1400 लीटर लहन नष्ट किया है। छह अवैध भट्टी तोड़ी गई हैं। 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सात किग्रा यूरिया भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इंसेट==
बनवारी वाटिका से पकड़ी शराब
मेरठ। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि बनवारी वाटिका में अवैध शराब लाई गई है। उन्होंने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देख एक महिला मौके से फरार हो गई। जबकि वहां मौजूद दो बैग पुलिस ने कब्जे में ले लिए। बैग में करीब सात पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली। उन्होंने बताया कि शराब छोड़कर भागने वाली महिला की पहचान सोनिया पत्नी सचिन निवासी बनवारी वाटिका के रूप में हुई है। सचिन शराब माफिया है। वह जेल में बंद है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed