फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जमीनी विवाद में संघर्ष, फायरिंग व पथराव

जमीनी विवाद में संघर्ष, फायरिंग व पथराव

Tue, 05 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में संघर्ष, फायरिंग व पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा। गांव मीरपुर खुर्द में दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार देर शाम को हवाई फायरिंग हुई तथा धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले गए। इसमें दोनों पक्षों से चार घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
मीरपुर खुर्द में दो पक्षों में बीते दो वर्षों से घर की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। कई बार इस विवाद में गांव के संभ्रात लोग फैसला करा चुके हैं। बीती रविवार रात को दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में एक बार फिर से गांव के संभ्रात लोगो ने फैसला करा दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को जमीन के विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्षों में हवाई फायरिंग हुई। इस दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद पथराव भी हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मीरपुर में हुए संघर्ष की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष रविंद्र कांबोज भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने लाठी फटकार मामले को काबू किया। एसओ रविंद्र कांबोज ने बताया कि विश्वास व तेजपाल पक्ष में जमीन को लेकर संघर्ष हो गया। एक पक्ष से तेजपाल व उसका भतीजा चीनू तथा दूसरे पक्ष से विश्वास एवं उसका भाई मनोज घायल हो गए। वहीं, इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई थी। एसओ का कहना है कि गांव के रास्ते से खाली खोखे बरामद किए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर विवाद है उस पर विश्वास का कब्जा है। विश्वास ने उक्त भूमि पर अपना मकान बना रखा है। हालांकि उक्त भूमि तहसील अभिलेखों में तेजपाल के नाम दर्ज है। तेजपाल का कहना है कि उक्त जमीन पर विश्वास ने जबरन कब्जा किया है। इसी को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
मीरपुर खुर्द में दोनों पक्षों से चार लोग घायल
पुलिस ने गांव के रास्ते से खोखे बरामद किए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed