{"_id":"5c54aa3ebdec224b6317afca","slug":"181549052478-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरूनगर में एसएस कंपनी के 150 नकली बल्ले बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहरूनगर में एसएस कंपनी के 150 नकली बल्ले बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस कंपनी के नाम पर बेच रहे थे नकली बल्ले
केडी स्पोर्ट्स नाम से चल रही थी फैक्ट्री, मालिक सौरभ कुमार गिरफ्तार
190 बल्ले व अन्य सामान बरामद, ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया ने की छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
नौचंदी थाना क्षेत्र के नेहरूनगर स्थित केडी स्पोर्ट्स फैक्ट्री में छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली खेल सामान पकड़ा। पुलिस ने मौके से एसएस कंपनी के नाम के 190 बल्ले, 150 स्टीकर सहित अन्य सामान बरामद किया। फैक्ट्री मालिक सौरभ कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर नौचंदी इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे थे।
शहर में खेल का सामान बनाने का काम बड़े स्तर पर हो रहा है। इसकी आड़ में कुछ लोग ब्रांडेड कंपनियों का नकली सामान बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। ये लोग सामान का निर्माण कर ऑनलाइन होम डिलवरी भी कर रहे हैं। कई शहरों में नकली सामान दुकानों पर सप्लाई कर रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे ब्र्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने नौचंदी इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के साथ नेहरूनगर में छापामारी की। धीरेंद्र सिंह ने बताया कई महीनों से मेरठ से एसएस कंपनी का नकली सामान बनाने की सूचना आ रही थी। शुक्रवार को फैक्ट्री मालिक सौरभ कुमार को फोन पर आर्डर का लालच देकर मिलने को कहा। इसके बाद फैक्ट्री की लोकेशन पर पहुंचकर सौरभ चौधरी को एसएस कंपनी के नकली माल के साथ दबोचा गया। पुलिस मामले में पता लगा रही है कि आरोपी किन-किन शहरों में नकली माल सप्लाई कर रहा था। ब्रांड प्रोटेक्टर्स कंपनी कई स्पोर्ट्स कंपनियों के लिए नकली सामान पर लगाम लगाने का काम करती है। इससे पहले भी कंपनी दर्जन भर कंपनियों का नकली माल मेरठ से बरामद कर चुकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार पर कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।