फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्क्रैप कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

स्क्रैप कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Wed, 30 Jan 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
स्क्रैप कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
- धमकी देने वाले ने खुद को बताया मदन का दाहिना हाथ
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना लिसाड़ी गेट पहुंचकर तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है।

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह के मुताबिक जाकिर कालोनी निवासी स्क्रैप कारोबारी वसीम पुत्र सलीम ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने मंगलवार को सीलमपुर दिल्ली में गया था। इस दौरान शख्स ने उसे कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। शख्स ने खुद को मदन का दाहिनी हाथ बताया। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दे दी। इससे घबराया वसीम सीलमपुर से वापस मेरठ आया और अपने पिता सलीम को पूरे मामले की जानकारी दी। शाम को पिता-पुत्र थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने पुलिस को वह कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई, जिस पर वसीम से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने बताया कि कॉल रिकार्डिंग की जांच की जा रही है। जल्द प्रकरण का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed