{"_id":"5b4d00614f1c1b52748b5317","slug":"181531773025-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में सरेआम गुंडई, पिस्टल लहराई, मारपीट, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में सरेआम गुंडई, पिस्टल लहराई, मारपीट, लूटपाट
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली रोड हाईवे स्थित एक होटल में रविवार रात हथियारबंद चार युवकों ने गुंडई की। पिस्टल लहराकर होटल संचालक, स्टाफ और ग्राहकों से मारपीट की। होटल संचालक ने दो मोबाइल फोन और 20 हजार की लूट का आरोप लगाया है। परतापुर पुलिस मामला दबाए रही। लेकिन सोमवार को वीडियो वायरल होने पर भागदौड़ शुरू कर दी।
होटल संचालक सचिन तोमर के अनुसार रविवार रात कार से होटल आए चार युवकों ने बाहर खडे़ एक ग्राहक से मारपीट की। इसके बाद हथियार लहराते हुए होटल में दाखिल हो गए। सचिन के अनुसार एक युवक पिस्टल के बल पर उन्हें खींचकर ले जाना लगा। विरोध करने पर उनसे और स्टाफ से मारपीट की। इस संबंध में चौकी इंचार्ज रिठानी सचिन कुमार ने बताया कि होटल संचालक ने तहरीर दी है। उधर, पता चला कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर सोमवार रात पुलिस कार मालिक तक पहुंची। देर रात एक युवक को पकड़कर पूछताछ की जा रही थी। उसने अपने तीन साथियों के नाम भी बताए हैं। चारों युवक संपन्न परिवार से बताए जा रहे हैं।
खास बातें:
रविवार रात की घटना, पुलिस ने मामला दबाया
सोमवार को वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप