फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पचास बार तलाक बोलकर कर दिया बेघर

पचास बार तलाक बोलकर कर दिया बेघर

Sun, 13 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पचास बार तलाक बोलकर कर दिया बेघर
कंकरखेड़ा। क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर पचास बार तलाक शब्द बोलकर बच्चों समेत बेघर करने का आरोप लगाया है। शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। चार बच्चे हैं। आरोप लगाया कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। जिसको लेकर घर में झगड़ा रहता है। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दंपति में फिर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने पहले तीन बार तलाक शब्द बोला। फिर करीब 50 बार तलाक तलाक तलाक बोलकर उसकी पिटाई की और बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चोरी का आरोप लगाया
पीड़िता का आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकालने के बाद उसके ससुराल वालों ने उस पर ससुराल से एक लाख रुपये और जेवरात चोरी कर ले जाने का आरोप लगा दिया। धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो वह भी उस पर चोरी का केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाएं तो जाएं कहां
पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़िता का कहना है कि एकतरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक पर सख्त कार्रवाई करने की बात कहते हैं तो दूसरी ओर पुलिस ऐसे आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने को ही तैयार नहीं है। समझ नहीं आता कि आखिर जाएं तो कहां जाएं। किससे न्याय मांगें। पता नहीं कब तक तीन तलाक के नाम पर महिलाओं पर अत्याचार होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed