फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आरोपियों ने दी धमकी, समझौता कर लो नहीं तो बर्बाद कर देंगे

आरोपियों ने दी धमकी, समझौता कर लो नहीं तो बर्बाद कर देंगे

Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों ने दी धमकी, समझौता कर लो नहीं तो बर्बाद कर देंगे
समझौता नहीं किया तो बर्बाद कर देंगे
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। एमए की छात्रा से गैंगरेप प्रकरण में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवकों के परिजन उन्हें समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

रविवार को थाने पहुंचे छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि नामजद आरोपी विशाल समेत तीनों आरोपियों के परिजन धमकी दे रहे हैं कि उन्होंने पुलिस में शिकायत करके अच्छा नहीं किया। अगर रिपोर्ट वापस नहीं ली तो छात्रा की जिंदगी बर्बाद कर देंगे। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। अगर आरोपियों के परिजन पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed