फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैक्ट्री में गैस रिसाव ,सात की हालत बिगड़ी

फैक्ट्री में गैस रिसाव ,सात की हालत बिगड़ी

Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में गैस रिसाव ,सात की हालत बिगड़ी
शताब्दी नगर में गैस का रिसाव, सात की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के शताब्दी नगर स्थित एक फैक्ट्री में रिफलिंग के दौरान क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इसकी तीव्र गंध से आसपास की कॉलोनियों में अफरातफरी मच गई। दो बच्चों समेत सात लोगों की हालत बिगड़ गई।
शताब्दी नगर सेक्टर तीन मेंकंसल इंडस्ट्रीयल गैसेज प्रा. लि. है। इसमें क्लोरीन के बडे़ सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर सप्लाई की जाती है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे फैक्ट्री में गैस रिफलिंग के दौरान रिफिल का वाल्व खराब हो गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। गैस की गंध आसपास की बस्तियों तक पहुंच गई। लोगों की आंखों में जलन और उलटियां होने लगीं। इंद्रापुरम बस्ती में दो बच्चों सहित सात को चिकित्सकों के यहां ले जाना पड़ा। सूचना पर परतापुर पुलिस, परतापुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी मास्क लगाकर जुट गए। गैस का प्रभाव कम करने को फैक्ट्री में पानी का छिड़काव किया गया। इस बीच फैक्ट्री कर्मियों ने वाल्व को बदलकर रिसाव रोका। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा, परतापुर एफएसओ मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री संचालक रोहित कंसल ने बताया कि गैस रिफलिंग के दौरान रिफिल की चूड़ी टूट गई थी। कर्मचारियों ने मास्क पहन वाल्व बदलकर गैस रिसाव रोका।
विज्ञापन


फैक्ट्री संचालक से मांगे कागजात
दमकल विभाग के एफएसओ मुकेश कुमार के अनुसार फैक्ट्री में 100 किलो के सिलेंडर से 10 किलो के सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी। फैक्ट्री मालिक ने संबंधित विभाग का लाइसेंस होने का दावा किया है। उनसे कागजात दिखाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को उठाकर दौड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस रिसाव के वक्त इंद्रापुरम में राजेंद्र के दो बच्चे लक्की और अमन गली में खेल रहे थे। गैस की गंध से दोनों को चक्कर आने लगे। यह देख पड़ोस में रहने नीता दोनो को गोद में उठाकर तेजी से घर के अंदर भागी, लेकिन खुद भी बेहोश होकर गिर गई। इसके अलावा कॉलोनी की मीना, मांगी, सुनील और सोनू की हालत भी खराब हो गई। लोगों ने बताया कि करीब तीन-चार साल पहले भी इस फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed