फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नोटबंदी में जमा कर द एि जाली नोट

नोटबंदी में जमा कर द एि जाली नोट

Wed, 21 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी में जमा कर द एि जाली नोट
मेरठ। नोटबंदी के दौरान यूपी और उत्तराखंड स्थित सिंडिकेट बैंक की कई शाखाओं में 1000 और 500 के लाखों के जाली नोट जमा कर उन्हें बदल लिया गया। मेरठ स्थित सिंडिकेट बैंक की करेंसी चेस्ट में हुई जांच में करीब 20 लाख के नोट फर्जी मिले हैं।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार केेसरगंज में सिंडिकेट बैंक की चेस्ट ब्रांच है। उत्तराखंड और वेस्ट यूपी की कई शाखाएं इनसे जुड़ी हैं। इनमें नगदी का लेन-देन केसरगंज ब्रांच से ही होता है। बैंक के शाखा प्रबंधक सतीश वाधवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नोटबंदी के दौरान 8 नवंबर से 31 दिसंबर 2016 तक उत्तराखंड और वेस्ट यूपी की कई शाखाओं में 1000-500 के नोट जमा हुए और उनकी जगह नई करेंसी ली गई। बाद में ये नोट मेरठ करेंसी चेस्ट में जमा कराए । इनकी गिनती और जांच में बड़ी संख्या में नोट फर्जी मिले।
विज्ञापन

उक्त नोटों को छोड़कर बाकी सभी नोट आरबीआई में जमा करा दिए गए। एसओ के अनुसार करीब 20 लाख कीमत के नोट फर्जी बताए जा रहे हैं। इसमें मेरठ के अलावा, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, सहित उत्तराखंड के कई जिलों की सिंडिकेट बैंक की शाखाएं हैं। प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इसे जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed