{"_id":"5a64fa5a4f1c1b6b268b5ccd","slug":"181516567130-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार नशे के सौदागरों में फायरिंग ,मासूम सहित दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेबाजार नशे के सौदागरों में फायरिंग ,मासूम सहित दो घायल
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ी बाजार में अंधाधुंध फायरिंग
मेरठ। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के पत्थर वाले हत्थे में नशीले पदार्थ की खरीद फरोख्त को लेकर सरेबाजार अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसकी चपेट में आकर एक दुकानदार और 10 साल का मासूम घायल हो गए। बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गई। पुलिस अफसर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
गोली लगने से घायल लईक (22) पुत्र यामीन निवासी कुरैशियान मस्जिद कोतवाली है। उसके भाई नईम के अनुसार लईक का कपडे़ का काम है। रविवार रात करीब नौ बजे वह ब्रह्मपुरी के कबाड़ी बाजार में लोहे वाला हत्था में अपने दोस्त चांद से मिलने गया था। तभी तीन चार युवक दो बाइकों पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली लईक के कंधे में लगी। वहीं पास में ही खेल रहे 10 साल के बच्चे समीर पुत्र शाहिद के पैर के नजदीक से गोली होकर गुजरी। छर्रे लगने से वो भी जख्मी हो गया।
कुछ लोगों ने बताया कि हत्थे में किसी मकान में नशीले पदार्थों का धंधा होता है। रविवार रात को ये पदार्थ बेचने और खरीदने वालों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। खरीदने वाला पक्ष धमकी देकर वहां से चला गया और बाद में बाइकों पर सवार होकर कई युवक आए और दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग की भी चर्चा थी। सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, ब्रह्मपुरी, देहली गेट, कोतवाली, टीपी नगर, परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई ने बताया कि गोली सिर्फ लईक को लगी है। बच्चे के पैर में तो भगदड़ से खरोच आई है वो घर पर है। लईक की ओर से अज्ञात में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।