फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 02:54 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए पांच ई-रिक्शा बरामद किए हैं। ये आरोपी ई-रिक्शा को काटकर बेच देते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र यादव व संजय कुमार निवासी शिवपुरम टीपीनगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वह देवरिया का मूल निवासी है। जसवंत शुगर मिल में वह कर्मचारी था। शुगर मिल बंद होने के बाद वह काफी समय से टीपीनगर में रहने लगा था। जहां पर उसने भारत, सनी उर्फ कल्लू और इकराम मलिक निवासी माधवपुरम ब्रह्मपुरी के साथ मिलकर गैंग बनाया। पहले वह चोरी किया करता था। पिछले एक साल से वह ई-रिक्शा लूटने लगा था।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देकर करते थे वारदात
इंस्पेक्टर ने बताया कि वह रात में ई-रिक्शा चालकों को चाय या फिर खाने में नशीला पदार्थ देते थे। उसके बाद वह लूट की वारदात करते थे। चालकों को बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंककर ई-रिक्शा ले जाते थे। जितेंद्र ने बताया कि उसको नशे की गोलियां राहुल और उसके साथी देते थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed