फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लापता छात्र का सुराग नहीं, थाना घेरा

लापता छात्र का सुराग नहीं, थाना घेरा

Wed, 01 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्र का सुराग नहीं, थाना घेरा
मेरठ। जाकिर कॉलोनी से दस दिन पहले लापता हुए छात्र की बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार को परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में हंगामा कर दिया। परिजनों को अंदेशा है कि पड़ोस में रहने वाले एक तांत्रिक के बेटे ने छात्र का अपहरण किया है। हंगामा होता देखकर पुलिस ने तांत्रिक को लेकर हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी निवासी सरफराज (17) पुत्र हबीब हापुड़ में एक मदरसे में पढ़ता है। 15 दिन पहले छात्र अपने घर आया हुआ था। बीस अक्तूबर वह अपने घर से पड़ोसी तांत्रिक के बेटे के साथ निकला था। उसके बाद से नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए कहा कि पड़ोसी तांत्रिक और उसके बेटे को पता है कि सरफराज कहां है। परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस तांत्रिक को थाने ले आयी और पूछताछ की। आसपास के लोगों ने बताया कि छात्र तांत्रिक के बेटे के साथ आखिरी बार देखा गया था, उसके बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इंस्पेक्टर से कहा कि उन्हें सरफराज के साथ अनहोनी की आशंका है। जब तक तांत्रिक का बेटा नहीं पकड़ा जाता, पूरा मामला पता नहीं चल सकता। इंस्पेक्टर राशिद अली का कहना है कि जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- बीस दिन पहले जाकिर कालोनी से लापता हुआ था छात्र
- परिजनों ने तांत्रिक के बेटे पर लगाया अपहरण का आरोप, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed