{"_id":"59a869b54f1c1b50738b49f0","slug":"181504209333-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथमगढ़ किसान हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रथमगढ़ किसान हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार
मोदीनगर। भोजपुर के प्रथमगढ़ गांव के किसान महराज की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में भोजपुर पुलिस ने बुधवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रथमगढ़ निवासी महराज की 13 अगस्त की देर रात कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने घर के बाहर सोते समय गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। महराज को कुल आठ गोलियां लगी थीं। इस मामले में भोजपुर पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी सोनू पुत्र श्रीपाल को सैदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सचिन की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के तीन दिन पूर्व सचिन की किसी बात को लेकर महराज से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की बात कही थी।
योगेश भदौड़ा गैंग से जुड़ा है सचिन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सचिन मेरठ के योगेश भदौड़ा गैंग से जुड़ा है। सचिन ने वर्ष 2012 में योगेश भदौड़ा गैंग के कहने पर गाजियाबाद की भरी कचहरी में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में सचिन के खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। सूत्रों के मुताबिक सोनू की सचिन के साथ गहरी दोस्ती है। इतना ही नहीं सोनू सचिन को अपना गुरु मानता था।
विज्ञापन
सवालों में घिर सकती है खाकी:
महराज की हत्या के मामले में पुलिस पर सवालिया निशान उठ सकते हैं। हत्या के दिन मृतक भाई लीलू ने अज्ञात कार सवार हमलावरों के खिलाफ भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं अब पुलिस ने प्रथमगढ़ के ही दो आरोपियों को नामजद समेत दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खडे़ हो सकते हैं। हत्याकांड में भोजपुर पुलिस ने गांव के ही सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं गांव के ही नामजद मुख्य आरोपी सचिन की तलाश की जा रही है।