फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिनदहाड़े दुकान में घुसे बदमाश, लूटकर भागे

दिनदहाड़े दुकान में घुसे बदमाश, लूटकर भागे

Mon, 24 Jul 2017 02:30 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकान में घुसे बदमाश, लूटकर भागे
दिनदहाड़े दुकान में घुसे बदमाश, लूटकर भागे
विज्ञापन

मेरठ। एनएच-58 पर सुभारती पुलिस चौकी के सामने दो बदमाश रविवार दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में घुसकर 25 हजार रुपये और दुकानदार से मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
डूंगरावली परतापुर निवासी जगन्नाथ की टीपी नगर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित बालाजी कांप्लैक्स में बिग ब्रांड नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दोपहर करीब 2:30 बजे दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने जगन्नाथ, उनके बेटे रवि और कारीगर संजय पर पिस्टल तान दी। एक बदमाश ने गल्ले में रखा कैश कब्जे में कर लिया। दोनों बदमाश जगन्नाथ से पर्स और मोबाइल फोन लूटकर बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन

दहशत में आया दुकानदार
घटना के बाद दुकानदार दहशत में आ गया। मौके पर पहुंचे एसएसआई ने बताया कि जगन्नाथ ने वारदात की सूचना आसपास के दुकानदारों को नहीं दी। घटना के दौरान उनके गांव के दो ग्राहक भी दुकान पर आए थे। लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं बताया। कुछ ही दूरी पर यूपी 100 पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। लेकिन वहां जाकर भी सूचना नहीं दी। काफी देर बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। दुकानदार ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज से चलेगा पता
एसएसआई के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी सही काम नहीं कर रहे हैं। पास में ही सिंडिकेट बैंक और उसके एटीएम पर लगे कैमरों की फुटेज सोमवार को ली जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी।
खास बात
टीपी नगर इलाके में हाईवे पर वारदात, पिस्टल तानी
गल्ले से 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed