फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस पस्त, बदमाश मस्त, नहीं हो सका घटनाओं का खुलासा

पुलिस पस्त, बदमाश मस्त, नहीं हो सका घटनाओं का खुलासा

Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पस्त, बदमाश मस्त, नहीं हो सका घटनाओं का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। नगर में बीते दिनों चोरी एवं लूट की वारदातों का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इसकी हीलाहवाली के चलते चोरों और बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जिस कारण चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
बताते चलें कि तीन दिन पहले रामबाग निवासी प्रफुल्ल की किराना की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इसके अगले दिन मुन्नालाल निवासी अक्षय जैन की किराना की दुकान में चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी किया था। वहीं, भाकियू नेता हरवीर से निलौहा मार्ग पर चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्कूटी, नकदी एवं अन्य सामान लूट लिया था। शनिवार को भी ट्यूबवेल से हजारों का सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। इससे पहले भी चोर रिलायंस पेट्रोल पंप से हजारों रुपये एवं बंदूक, गार्डों से कारतूस, प्रीतनगर में शिक्षक के घर से लाखों रुपये की चोरी, ततीना गांव में किसान के यहां चोरी, सठला गांव निवासी किराना व्यापारी के यहां से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं, बदमाश ग्राम अमरगढ़ के समीप व्यापारी से 42 हजार रुपये की लूट को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि पुलिस अभी तक इन सब घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। हालांकि हरे कृष्णा कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा हो गया। सरधना पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों ने पूछताछ के दौरान वारदात कबूल की थी। इस घटना के खुलासे का भी श्रेय सरधना पुलिस ले गई। वहीं, नगर एवं आसपास के गांवों में लगातार बढ़ रहीं चोरी एवं लूट की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। लोग मकान बंद करना सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। पुलिस की इस हीलाहवाली का चोर एवं बदमाश फायदा उठा रहे हैं। वहीं, एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्टाफ कम होने का रोना रो रही पुलिस
थाने में सिपाही कम होने का रोना लगातार मवाना थाना पुलिस रोती रहती है। जब भी थाना क्षेत्र में कोई घटना होती है और व्यापारी जल्द खुलासे की मांग करते हैं। पुलिस स्टाफ की कमी का बहाना बनाकर रोना रो देती है। पुलिस होमगार्डों के भरोसे काम करने की बात कहती है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि पुलिस घटनाओं के खुलासे में लगी हुई है। थाने में स्टाफ की कमी है। अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed