फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल स्टोर संचालक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

मेडिकल स्टोर संचालक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 29 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव
मेडिकल स्टोर संचालक का था ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन

मेरठ। सोमवार को परतापुर के पूठा रेलवे ट्रैक पर मिला शव रिठानी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक प्रेम किशोर शर्मा (32) का निकला। पुलिस का दावा है कि काम न चलने और कर्ज के चलते प्रेम ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी।

एसएसआई परतापुर डीके बघेल के अनुसार शव की शिनाख्त मंगलवार को रिठानी निवासी राहुल ने अपने चाचा प्रेम किशोर शर्मा के रूप में की। राहुल ने बताया कि उसके चाचा का टीपी नगर स्थित नई बस्ती में मेडिकल स्टोर था। दुकान ठीक से न चलने और संभवतया कर्ज के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। वहीं, परिजनों का कहना था कि प्रेम किशोर सोमवार तड़के पांच बजे घर से निकले थे। वे अपना मोबाइल और पर्स भी घर पर ही छोड़कर चले गए थे। इस वजह से उनसे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा था और सोमवार को उनके शव की पहचान नहीं हो सकी थी। एसएसआई ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। वहीं, शव की शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रेम किशोर के दोनों बच्चों और परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed