{"_id":"5b43cc714f1c1b0b278b580d","slug":"171531169905-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में भाजपा के पूर्व पार्षद मारपीट पर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में भाजपा के पूर्व पार्षद मारपीट पर बखेड़ा
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में दरोगा ने पूर्व भाजपा पार्षद को पीटा
मेरठ। एक मामले की जानकारी लेने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे पूर्व भाजपा पार्षद के साथ दरोगा ने मारपीट कर दी। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने थाने में जमकर हंगामा किया और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
ब्रह्मपुरी निवासी पूर्व पार्षद हरिकिशन गुप्ता के अनुसार सोमवार को उनके पड़ोस में एक परिवार में विवाद हो गया था। मामले में पुलिस एक युवक को उठाकर थाने ले गई। युवक के परिजनों ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उनके अनुरोध पर वे मसले का पता करने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे तो वहां बताया गया कि इस मामले में शांति भंग की कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने वहां मौजूद हैड मोहर्रिर से अनुरोध किया कि ये पारिवारिक मसला है वे दोनों पक्षों में सुलह करा देंगे।
आरोप है कि इसी दौरान थाने में मौजूद दरोगा विनोद कुमार ने उनकी गिरेबान पकड़ ली और मारपीट कर धक्के देकर थाने से निकालने लगा। साथ ही काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने किसी तरह दरोगा से छूटकर भाजपा नेताओं को फोन किया। कुछ ही देर में भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, कमल दत्त शर्मा, भाजपा पार्षद दल के नेता विपिन जिंदल, पूर्व पार्षद राजीव गुप्ता काले, अशोक आचार्य, पंकज गोयल आदि थाने पहुंच गए, लेकिन तब तक दरोगा वहां से जा चुका था।
विज्ञापन
भाजपाई थाने पहुंचे, लेकिन इंस्पेक्टर अवकाश पर थे। एसएसआई भी थाने से बाहर गए थे। इस पर भाजपाई थाने में ही डेरा डालकर बैठ गए और कहा कि जब तक दरोगा पर कार्रवाई नहीं होगी, थाने से नहीं जाएंगे। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया थाने पहुंचे और भाजपाइयों को समझाया, लेकिन वे दरोगा पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग की एसएसपी से फोन पर वार्ता हुई। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करने और आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया।
भाजपाई दिमाग ठीक करना जानते हैं
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने सीओ से कहा कि अपने जिम्मेदार अफसरों को समझा लें। भाजपाइयों के साथ ये सब नहीं चलेगा। भाजपा वाले दिमाग ठीक करना जानते हैं, दो मिनट से ज्यादा नहीं लगती। यदि किसी ने उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं होगी। वहीं सीओ ने कहा कि दरोगा अंडर ट्रेनिंग है, उससे बात होगी। इस पर भाजपाई भड़क गए और कहा कि हम नहीं जानते कि वो क्या है। थाने में उसे ये सब करने का अधिकार किसने दे दिया।
दरोगा को थाने में इस तरह हाथापाई और अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा के बारे में उनके द्वारा रिपोर्ट भेजी जा रही है। अखिलेश भदौरिया, सीओ ब्रह्मपुरी