फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा से अपहरण के बाद गैंगरेप, सहारनपुर में कराया निकाह

छात्रा से अपहरण के बाद गैंगरेप, सहारनपुर में कराया निकाह

Sun, 13 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से अपहरण के बाद गैंगरेप, सहारनपुर में कराया निकाह
मेरठ। किशोरी छात्रा का अपहरण हो गया और ब्रह्मपुरी पुलिस पीड़ित परिजनों को प्रेम प्रसंग का मामला बताती रही। आरोपी युवकों ने छात्रा से करीब दस दिनों तक गैंगरेप किया और सहारनपुर में जबरन निकाह करा दिया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा कक्षा आठ की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि उसी के समुदाय के साजिद और उसके दो साथियों ने उसका अपहरण कर लिया था। छात्रा के परिजनों ने आरोपी साजिद के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में अपहरण का केस दर्ज करा दिया। परिजन छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर थाने के चक्कर काटते रहे। लेकिन पुलिस परिजनों को प्रेम प्रसंग का मामला बताकर आश्वासन देती रही कि छात्रा की तलाश की जा रही है। एक सप्ताह पहले पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया और उसे महिला थाने भेज दिया। वहीं, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके बयान भी दर्ज कराए।
विज्ञापन

पीड़िता ने ये लगाए आरोप
पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने में बिलखते हुए बताया कि उसके साथ दरिंदगी की गई। साजिद अपने दो साथियों के साथ शाम के समय उसके कार में डालकर ले गया था। पहले तो उसे मेरठ में किसी घर या होटल में रखा और उसके साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे मुजफ्फरनगर ले गए। वहां भी एक होटल में उसे रखा। फिर सहारनपुर ले जाकर एक महिला ने उसका साजिद से जबरन निकाह करा दिया। वहां मौजूद एक मौलाना ने कहा कि निकाह पढ़ा दिया है। अब जिंदगी भर साजिद के साथ रहना पड़ेगा। विरोध करने पर उसे जिंदा ही नहर में फेंकने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी छात्रा को कलियर ले गए। वहां भी एक होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां रखा सही पता नहीं
पीड़िता ने बताया कि साजिद उसे पहले से जानता था। जो उसे बहकाकर अपने साथियों के साथ ले गया था। अन्य दोनों युवकों को वह पहचान लेगी। दूसरे आरोपी का नाम कासिफ है। उसे सही नहीं पता कि कहां-कहां उसे दस दिन तक बंधक बनाकर रखा। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि इस मामले में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ही कार्रवाई करेगी।

कोर्ट के आदेश पर सौंपेंगे
तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। छात्रा के बयान कराए जा रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी तक एक आरोपी का नाम सामने आया है। -सतीश राय, प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed