{"_id":"5a80b9be4f1c1ba32a8b6e7e","slug":"171518385598-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से लूट के बाद पुलिस पर फायरिंग, दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से लूट के बाद पुलिस पर फायरिंग, दो धरे
Updated Mon, 12 Feb 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। दौराला क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने जमालपुर के व्यापारी से 90 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी के चेहरे पर तमंचे की बट से कई प्रहार कर दिए। घायल व्यापारी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। रात में सीओ दौराला ने कई थानों की पुलिस के साथ घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ करने में जुटी थी।
पुलिस ने बताया कि जमालपुर निवासी व्यापारी विमल पुत्र ब्रह्म सिंह रात में बाइक से लौट रहे थे। दौराला क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को घायल कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी के चेहरे पर पत्थर से भी वार कर दिए। जिसके बाद बदमाश लूट के बाद दौराला की तरफ फरार हो गये। दौराला क्षेत्र में फैंटम पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गये। पुलिस पर फायरिंग की सूचना पर सीओ दौराला पंकज कुमार, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा और एसओ दौराला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों और पुलिस में दौराला क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया।
पुलिस ने एक बाइक भी जंगल से बरामद की है। आरोपियों के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। रात में घटना की सूचना पर क्राइम ब्रांच भी पहुंच गई। सीओ दौराला आरोपियों से पूछताछ करने में जुटे थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। यह गिरोह पहले भी लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। बताया गया कि एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगल में कांबिंग भी की।