फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेटी से छेडखानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, सांप्रदायिक तनाव

बेटी से छेडखानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 22 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
बेटी से छेडखानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, सांप्रदायिक तनाव
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवक ने दो दर्जन साथियों के साथ किशोरी के परिजनों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने छात्र की मां, बहन और भाई को जमकर पीटा और छात्रा के एक भाई को चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। घटना को लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों के अनुसार उनकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल के रास्ते में दूसरे समुदाय का एक युवक दुकान करता है। किशोरी से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता अपहरण की धमकी देता है। किशोरी की शिकायत पर परिजनों ने युवक के परिजनों से भी शिकायत की। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। आरोप है कि रविवार शाम को भी आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी के भाई ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने साथियों के साथ किशोरी के घर हमला बोल दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात आरोपियों के यहां दबिश देकर आरोपी के चाचा को हिरासत में लिया है। एसएसआई परतापुर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

खास बातें:
दूसरे समुदाय के युवक पर स्कूल जाते वक्त किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप
किशोरी की मां, बहन और भाई घायल, परतापुर थाने पर तहरीर दी, तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed